कविता
कविता
आशा के चुराये पल
पल - पल हसीन है जीवन का
गर प्यार भरी आँखों से जो देखो तुम
हर पल में खुशी भरी है जीवन में
गर एक बार मुस्कारा के जो देखो तुम
माना ऊँची - नीची हैं राहें जीवन की बस
अपने उर की आवाज़ भी एक बार
सुनकर देखो तुम
गहरा है जीवन का अर्थ बस
एक बार अपने विचारों में गहरा उतर
कर देखो तुम
तुम भी एक व्यक्तित्व हो अस्तित्व हो बस
एक बार इस जीवन में अपनी छाप
छोड़ के देखो तुम
हर पल जीवन का कुछ सीखाने आता है बस
हर उसके पल चुरा के कुछ सीख कर देखो तुम
अंत:करण में परिशुद्धता होगी बिखरेगा
आनन्द चहूँ ओर बस
किसी के जीवन में आशा की रोशनी
बिखेर कर देखो तुम
