STORYMIRROR

Ratna Kaul Bhardwaj

Inspirational

4  

Ratna Kaul Bhardwaj

Inspirational

कविता मेरी दृष्टि में

कविता मेरी दृष्टि में

1 min
280

कविता शब्दों का एक खेल है

मन मस्तिष्क का अनोखा मेल है


मन के आंगन की बगिया की

मुरझाती, फिर उगती बेल है


बीती यादों को कैद करने का

कागज़ और स्याही का खेल है


कविता सहेजे हुए भाव है

सजे शब्दों की एक रेल है


कविता एक सुलझी सोच है

खुशियों व गमों का मेल है


ज़िन्दगी है गर दीया बाती

कविता अमृत रूपी तेल है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational