STORYMIRROR

Archana Singh

Inspirational

4  

Archana Singh

Inspirational

कविता लिखना आसान नहीं होता

कविता लिखना आसान नहीं होता

1 min
291

 कविता लिखना आसान नहीं होता

 यहऐसी उम्दा कला है 

जिससे रिसते घाव,मरती संवेदनाएं 

टूटते रिश्ते, मरते एहसासों को

 लफ्जों से सहलाते हैं ll


कविता लिखना आसान नहीं होता

यह ऐसी सदा है 

जिसमें शब्द-शब्द पिरो कर

भाव सहेज कर, जज्बात संजो कर 

शब्दों से कारवां बनाए जाते हैं ll


कविता लिखना आसान नहीं होता

 यह ऐसी विधा है 

जिसमें सुकून और ताजगी होती है 

कवि और शायर के एहसास की छाप होती है

 अल्फाजों की खूबसूरती

 सदियों तक जीवित रह, राह दिखाते हैं ll


कविता लिखना आसान नहीं होता

 यह ऐसा कोष है 

जो युग युगांतर तक रहता है 

लफ्जों की नक्काशी कितनी भी प्राचीन हो 

लगती अर्वाचीन और शाश्वत रहता है 

सुधि जनों को मंत्रमुग्ध कर जाते हैं l


 कविता लिखना आसान नहीं होता।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational