STORYMIRROR

Archana Singh

Inspirational

4  

Archana Singh

Inspirational

सफलता

सफलता

1 min
362

सफलता एक यात्रा है

 यह आसान नहीं होती 

चुनौतियों और बाधाओं से भरी

इस पर काबू पाना पड़ता है

 सफलता एक यात्रा है 

यह आसान नहीं होती ll


यह अनमोल तब आती है 

जब हमारा एकलव्य सा लक्ष्य हो जब

हम आत्मा की गहराइयों से इसे पाना चाहते हैं 

जब असफल होना हमें नहीं डराती

उम्मीद धूमिल नहीं होती 

सफलता एक यात्रा है 

यह आसान नहीं होतीll


 सफलता के दुरूहपथ पर

बहुत सारे अचानक मोड़ आते हैं 

कभी बहुत समझौते करने पड़ते

सहयोग और योगदान भी नहीं मिलते 

यह सामने होती है 


पर उसको पाना बहुत कठिन लगता है 

तमाम उम्र धार तेज करने और संघर्षों में बीततीहै 

सफलता एक यात्रा है 

यहआसान नहीं होतीll

 हिम्मत ना हारे लक्ष्य पर केंद्रित हो 

धैर्यसे कदम रखें विकेंद्रित ना हो

हौसलों को उड़ान भरने दे 

मंजिल के आने तक 


तन मन धन समर्पित करना पड़ता है

कुछ पाने तक 

तब जाकर सफलता हाथ लगती है

बहुत लंबी यात्रा के बाद सफलता आती है

 सफलता एक यात्रा है 

यहआसान नहीं होती ll


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational