STORYMIRROR

Babu Dhakar

Inspirational

4  

Babu Dhakar

Inspirational

कुछ पल

कुछ पल

2 mins
192

कुछ पल होते पास है

कुछ पल होते बहुत दूर है

जिन पलों को हम समेटना चाहे

वो पल दूर से बहुत दूर हो रहे हैं ।


एक पल को जीवन निरस है

दूसरे ही पल बनता सरस है

कोयल कूकती है केवल पायस में

कौए कांव-कांव करे हर भोर जागरण में ।


एक पल का क्या है

दुसरा पल यहां है

रास्ते में खाई क्या आई

पलभर में चोट वहां खायी ।


एक पल को सोचा

दूसरे पल को मिला मौका

अपनी मेहनत की कमाई

मजदूरों से जमकर लूट ली गई ।


एक पल में पलकें क्या झपकाई

दूसरे पल में नींद आ धमकी

इधर उधर की बातें करते रहने में

अपनी बुरी बातें नजर ना आई नजरों में ।


एक पल की परछाई से

हार रहे सारे हर पलों में

सपना जो देख रहे वो अच्छा था

पल में टूटे तो दुःख तो होना था ।


एक पल में नजरों के सामने

दुसरे पल में नजरें छुपाये

चुप होके निकल लिए अकेले

नजारों के सामने नजरें ना मिला पाये ।


एक पल का प्यार

दुसरे पल का वार

डर गये वह जो कायर है

सह गये तो उनके सब कायल हैं ।


एक पल का काम

दुसरे पल का विकास

होते विरोधियों के अनेक परचम

हर पल साथियों के लिए खोजें मरहम ।


कुछ पल गर्मी कुछ पल सर्दी

जीवन के मौसम बड़े बेदर्दी

कुछ पल बदली से बारिश बरसी

हर पल व्यक्ति की जूबाने बदली ।


एक पल का काम

दुसरे पल बना विकास

उनसे पुछों उनके हर पल बिते कैसे

जिन्दगी जिन्होने काटी बिना किसी के सहारे


कुछ पल होते पावन है

कुछ पल होते पागल है

बीत जाते ऐसे ही बिन कहें

इन पलों के जितने कारक है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational