STORYMIRROR

Satish Chandra Pandey

Children

4  

Satish Chandra Pandey

Children

कुछ बनने की ठान लो बच्चों

कुछ बनने की ठान लो बच्चों

1 min
249

यदि बढ़ना है आगे आगे

शिक्षा लो, शिक्षा लो बच्चों !

पढ़ो-लिखो जी-जान लगाकर

कुछ बनने की ठान लो बच्चों।


जो भी दुनिया में बड़े नाम हैं

जो भी उनके बड़े काम हैं,

सब मेहनत से ही हो पाये

तुम भी मेहनत की ठान लो बच्चों।


बिना पढ़े कुछ नहीं मिलेगा

पढ़-लिख लोगे बहुत मिलेगा

मान और सम्मान मिलेगा

कहना मेरा मान लो बच्चों।


जिसने भी परिश्रम किया है

अच्छा सा फल उसे मिला है

कहे सतीश परिश्रम मंत्र है

इस मंत्र को जान लो बच्चों

आगे बढ़ने की ठान लो बच्चों।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children