STORYMIRROR

Gyan Prakash

Drama Romance

1.0  

Gyan Prakash

Drama Romance

कुछ बात हो

कुछ बात हो

1 min
27.2K


आँखों आँखों में इशारा कर दो

तो कुछ बात हो,

दिल की हर बात

दिल से कह दो

तो कुछ बात हो,

मेरे हाथों में तुम्हारा हाथ हो

तो कुछ बात हो,

तुम्हारे दिल से मेरे दिल की

मुलाकात हो

तो कुछ बात हो...


कल यूँ ही बैठा तो

तुम्हारी याद ने

कानों में कहा कि

आज तुम्हारे प्यार की बरसात हो

तो कुछ बात हो,

आँखों से आँँसू आएँ

और तुम साथ हो

तो कुछ बात हो

तुम्हारा और मेरा

जीवन भर का साथ हो

तो कुछ बात हो...


तुम हमेशा याद आते हो

कभी याद न आओ

तो कुछ बात हो,

हमारे दिल के जज़्बात

तेरे सामने आएँ

तो कुछ बात हो,

तुम सामने आओ

और हम बेहोश न हों

तो कुछ बात हो,

खुदा आ कर तेरा हाथ

मेरे हाथों में दे

तो कुछ बात हो...।




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama