कष्टमय- जीवन।
कष्टमय- जीवन।
सुख-दु:ख है जीवन का हिस्सा, काहे तू घबराये।
" कष्टमय जीवन" जिसका बीता, ज्ञान उसी को आये।।
पाप -पुण्य में फँस कर प्राणी, व्यर्थ ही जीवन बिताये।
भूत- भविष्य की चिंता मत कर, वर्तमान ही काम आये।।
सेवा से भक्ति है आती, त्याग की भावना नित जगाये।
अंधकार मिटा प्रकाश में लाता, रात्रि न हो, दिवस कहाँ से आये।।
कर्म -कुकर्म साथ ही चलते, जो तुम्हारा नित्य भाग्य बनाये।
स्वर्ग-नरक यहीं सब होता, क्यों दूसरों पर रौब जमाये।।
पतझड़ के बाद बसंत है आता, जो सबके मन को हर्षाये।
मृत्यु ही नव जीवन का सूचक, क्यों इतना तू घबराये।।
प्रकृति के भी खेल निराले, विरले ही इसको समझ पाये।
जिसने नियमों पर चलना सीखा, उसको चिंता न कभी सताये।।
थोड़ा समय तू आत्ममंथन तो कर ले, कितना मजा तब आये।
" नीरज "को तो कष्ट ही प्यारा, जो नित प्रभु की याद दिलाये।।
