STORYMIRROR

Chandni Purohit

Abstract Inspirational

4  

Chandni Purohit

Abstract Inspirational

कसम

कसम

1 min
237

ख़यालों में उसके चलते उसने रफ़्तार बढ़ाई थी 

एक तो बड़ी ऊंचाई थी आगे बहुत बड़ी खाई थी 


तमाम मोहब्बत के तोहफे गाड़ी में साथ लाया था 

अपने दिलदार से मिलने वो अरसों बाद आया था 


कभी न भूल जाने की उसने कसम जो खायी थी 

इस बार वो पास बुलाने से पहले थोड़ा शर्मायी थी 


पर खुदा की भी न जाने उस से क्या रुसवाई थी 

उसके आने की खबर इस कदर उसने पायी थी 


भारत माता की रक्षा की खायी वो कसम निभाई थी 

एक माँ की गोद सूनी न हो उसने की भरपाई थी 


उस छोर पर लटके बच्चे की उसने जान बचायी थी 

नन्हे बच्चे संग देह उसकी तिरंगे में लिपटी आयी थी



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract