STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Abstract Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Abstract Inspirational

कृष्ण जीवन दर्शन

कृष्ण जीवन दर्शन

1 min
453

कृष्ण धारा, कृष्ण गगन , गीता जीवन का, वो दर्शन है,  

जिस धरा पर सुंदर जीवन,  उस धरा का वो संगम है ,  


कृष्ण वो दिव्य ज्योति जिसमें जन-जन की आशा है,  

कृष्ण ही जीवन में पल- पल जीने की अभिलाषा है,  


जिसके सौंदर्य में नदी सी शीतल, सागर सी गहराई है,  

अद्भुत है रंग- रूप कृष्ण का और पर्वत सी ऊंचाई है,  


वो समय जिसके पृष्ठ पर छपा युग-युग का चिंतन है,  

इस धरा पर कृष्ण दिखाते जीवन का सत्य दर्शन है,  


मोर मुकुट शोभित, कान में मकराकृत कुण्डल पहने हैं,  

तन पर चंदन अत्यंत, शोभायमान दर्शन सुंदर गहने हैं,  


रथ में अर्जुन का सारथी बनकर सही मार्ग दिखाया है,  

कर्म में करना है विश्वास, गीता का उपदेश समझाया है,  


गीता शाश्वत, सत्य और सनातन बताया धर्म का सार है,  

जो सोचे ले पहले ही परिणाम उसकी जीवन में हार है,


कृष्ण धारा, कृष्ण गगन , गीता जीवन का, वो दर्शन है,  

जिस धरा पर है सुंदर जीवन, उस धरा का वो संगम है I



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract