STORYMIRROR

V. Aaradhyaa

Inspirational

5  

V. Aaradhyaa

Inspirational

करो अंगीकार

करो अंगीकार

1 min
481

योग दिवस को मनाने का सबका सपना हो साकार ;

स्वस्थ जीवन का इस योग से है बड़ा गहरा सरोकार !


सृष्टि के उचित संतुलन का योग है अप्रतिम सूत्रधार ;

देह , मन , वाणी कर्म को देता है एक सुदृढ़ आधार !


जो है प्रकृति का दिया हुआ अपनों को उपहार ;

योग देकर जग को संतों ने किया विशेष उपकार !


साधन व साधना की जिसमें मुद्रा विभिन्न प्रकार ;

योग साधना वह है जो पूर्ण स्वास्थ्य की करे पुकार !


नित अंगीकार करके भरो सुख शाॅ॑ति और आगार ;

जो योग साधना करे नित्य जो पाये लाभ अपार !


कंचन काया बनाइए व कीजिए रोग का प्रतिकार ;

योग स्वस्थ जीवन की कुंजी है योगी के अनुसार !


योग के गुणों का जो कायल लोहा मान रहा संसार ;

योग है संजीवनी बूटी करे मानव व्याधि का उपचार !


दुनियां को निरोग करें व योग का घर घर करें प्रचार ;

योग साधना का मूलमंत्र है, अब यह जान रहा संसार !


  


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational