STORYMIRROR

Phool Singh

Inspirational Children

4  

Phool Singh

Inspirational Children

कर्म ही पूजा है

कर्म ही पूजा है

1 min
384


ना राम से चलता जीवन 

ना चलता ये अल्लाह से 

जीवन चलता कर्म से यारों 

चाहे पूछ लो जाके की यीशु से ।।


ना करने से मिले ना कुछ भी 

चाहे लगा लो सबको सीने से 

कुछ करने की यदि चाह है तुमको

तो मुलाक़ात होगी मंजिल से ।।


श्रद्धा भाव यदि रखो पर 

मुंह ना मोड़ो कर्मों से 

चलने का नाम है जिन्दगी 

ना जी चुराओ कर्तव्यों से ।।  


अपने तुम्हारे साथ निभाते 

कर्तव्य निभते नियमों से 

हर जन तेरे साथ खड़ा है 

यदि कर्म करो साफ नियत से ।।


मौन धारण कर मुस्कान सजाओ

लड़ाई करो ना किसी जन से 

हँस खेल कर जीवन जी लो 

उम्मीद ना रखना किसी जन से ।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational