STORYMIRROR

jyoti pal

Inspirational

4  

jyoti pal

Inspirational

आगे बढ़ो

आगे बढ़ो

1 min
53

जो पास हैं

उन रिश्तों की कदर करो

जो नहीं हैं

उसमें वक्त जाया न करो

आगे बढ़ो, आगे बढ़ो


लोग करेंगे इस्तेमाल

तुम्हारी कमजोरियों का

उदास होकर

ताकत अपनी कभी कम न करो

आगे बढ़ो आगे बढ़ो


जाना हैं एक दिन दूसरी दुनियां में

पहले ये जिंदगी तो जी लो

एक मुजरिम को भी प्यारी होती हैं जिंदगी

तुम तो नेक इंसान हो, डरपोक, कायरों न बनो

आगे बढ़ो, आगे बढ़ो 


दिक्कत होगी बहुत माना मैंने

आसान नहीं हैं जाना मैंने

करो अपने ईष्ट देव का ध्यान

कोई अतीत हैं तुम्हारा

कोई इंतजार में हैं सिर्फ तुम्हारे

एक नई शुरूआत तो करो

आगे बढ़ो, आगे बढ़ो!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational