STORYMIRROR

AKIB JAVED

Inspirational

4  

AKIB JAVED

Inspirational

मुफ़लिसों को दुनिया में क्या कोई अधिकार नहीं

मुफ़लिसों को दुनिया में क्या कोई अधिकार नहीं

1 min
65

मुफ़लिसों को दुनिया में क्या कोई अधिकार नहीं

पास है हिम्मत की ताकत समझो तुम लाचार नहीं।


लोग गरीबी की अक्सर खूब उड़ाते हैं खिल्ली

इंसान नही हैं ऐसों पर बोलो क्यों धिक्कार नहीं।


चारो तरफ घना अँधेरा, नही रोशनी की गुंजाइश 

हर हाथों में नफ़रत है प्यार कहीं दरकार नहीं। 


जीवन में संघर्ष बहुत जिनसे लड़ना-मरना है

जीत गए तो जीत है अपनी हार गए तो हार नहीं।


बैठे हैं बिकने की खातिर, दुनिया के बाजारों में

लेकिन ईमां न बेचूंगा कहीं किसी बाजार नहीं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational