STORYMIRROR

Anita Chandrakar

Abstract

4  

Anita Chandrakar

Abstract

कोशिश

कोशिश

1 min
296

मिली है असफलता तो क्या हुआ, एक कोशिश और करते हैं।

कोशिश रंग लाएगी एक दिन, चलो अथक परिश्रम करते हैं।


सतत प्रयास जीत की कुंजी, नन्ही चींटी से ये सीखते हैं।

एक एक पग बढ़ाकर, सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ते हैं।


दृढ़ निश्चय और दृढ़ संकल्प से, एक नई शुरुआत करते हैं।

यूँ बैठने से कुछ नहीं मिलेगा, रगों में साहस भरते हैं।


न हो भेद बेटा बेटी में अब, चलो एक कोशिश ये भी करते हैं।

कुरीतियों और अंधविश्वासों में जकड़ी, पुरानी सोच बदलते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract