STORYMIRROR

Nirupama Mishra

Inspirational

4  

Nirupama Mishra

Inspirational

कोरोना का खौफ

कोरोना का खौफ

1 min
400


कोरोना के खौफ से, सहमा हुआ समाज।

वैज्ञानिक हर देश के, खोजें अभी इलाज।।


ज्वर,खाँसी, सिरदर्द भी,लगे कष्टमय साँस।

अविलंब जाँच के लिए, रहें चिकित्सक पास।।


बीमारी के नाम से , मत रहिये भयभीत

भेद तीन पहचानिये,ज्वर,खाँसी अरु शीत।।


रखें संक्रमित व्यक्ति से, खुद को निश्चित दूर।

अपने मुख अरु नासिका, ढकिये आप जरूर।।



करबद्ध अभिवादन से,संयमित हो मिलाप।

व्यक्तिगत संबंधों में, सतर्क रहिये आप।।


संक्रमण के प्रसार से,करिये सभी बचाव।

साफ रखिये हाथ सदा, अपनाइये सुझाव।।


जनसमूह ज्यादा जहाँ, रहें वहाँ से दूर।

व्यर्थ भ्रमण करिये नही, रखिये ध्यान जरूर।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational