STORYMIRROR

Smita Singh

Inspirational

4  

Smita Singh

Inspirational

किताबों का सफर

किताबों का सफर

1 min
308

किताबों की वफादारी पर शक ना करिये,

बस इनकी सीखो पर अपनी नजर रखिये,

जिंदगी के मानिंद सिखाती है, अनुभव के गर्भ में छिपी सीखे, 

पलटते पन्ने बताते है, कई रोचक अफ़साने जिंदगी के।

कभी जो घेर ले, जिंदगी के सफर के अंधेरे, 

ज्ञान चक्षु खोलकर, बिखेरती है प्रकाश के सवेरे,

ज्ञान के इस असीमित खजाने का कोई अंत नहीं होता,

अगर मित्र बना लो इन्हें तो, कुछ भी संसार में दुर्लभ नहीं होता।

अल्फाजों से भरपूर सोहबत इनकी, खामोशी से जीना

सिखाती है,

मुश्किल वक्त हो कैसा भी, उसे सहज तरीके से आगे बढ़ना सिखाती है,

किताबों की दुनिया कभी दगा नहीं देती, नकारात्मक सोच के आगे घुटने नहीं टेकती, 

सकारात्मक जीवन का स्रोत है, जहां छूटते है हाथों के कारवां साथ देती है ये।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational