STORYMIRROR

Poonam Shukla

Abstract Children Stories

4  

Poonam Shukla

Abstract Children Stories

किताब मेरी दोस्त

किताब मेरी दोस्त

1 min
23.4K

 जिंदगी मे सबसे अच्छा दोस्त किताब होती है।।

कुछ होती है हलकी

कुछ होती है भारी

दुनिया का सारा ज्ञान होता इस किताब मे

नया नया जब ख्वाब बुनते

किताब होती सहायक

जिंदगी मे सबसे अच्छा दोस्त

किताब होती है ।।

ज्ञान का है भण्डार होती

बहुत महान कुछ

किताबों मे होता गीता,महाभारत और रामायण का ज्ञान

जिससे होता बहुतों का समाधान

कबीर की दोहे भी होते

संतो की वाणी भी होती

जिसे पढ कर बने महान

हानि न होती इससे कोई

क्या होता है ?कैसे होता?

इसका भी भण्डार है

जिंदगी मे सबसे अच्छा दोस्त

किताब होती है।।

सांइस की दुनिया मे भी अव्वल मिलता है किताब से

सारे एक्सपेरीमेंट का भी भण्डार होता किताब मे

इसको पढ कर सीखते है नया नया

न होता कोई नुकसान है

जिंदगी मे सबसे अच्छा दोस्त

किताब होती है।। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract