STORYMIRROR

Shweta Chaturvedi

Romance

3  

Shweta Chaturvedi

Romance

ख़्वाबों की गुल्लक

ख़्वाबों की गुल्लक

1 min
450

ख़्वाबों की गुल्लक में 

सहेजे जा रही हूँ,

न जाने कितने सपने..


कुछ बचा के रखे हैं

तुम्हारे लिये

बाक़ी मेरे हिस्से के

जिये जा रही हूँ ..


मिले वक़्त तो तुम भी 

डाल देना कुछ

बातों के खनकते सिक्के 

कुछ हसीं यादों की मोहरें..


मैं ख़ुश हूँ तुम जो हो साथ,

अहसासों की वसीयत

इस ख़ूबसूरत रिश्ते के

नाम किये जा रही हूँ


बस ज़िंदगी ख़ूबसूरत

है बहुत

उसी के सजदे में

मुस्कुराते जिये जा रही हूँ


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance