खुशी ढूंढ़ लेते हैं
खुशी ढूंढ़ लेते हैं
चलो अपनों संग जी भर जी लेते हैं
थोड़ी सी खुशी हम भी ढूंढ़ लेते हैं।
जिंदगी के सारे गम
मिलकर दूर कर लेते हैं
थोड़ी सी खुशी हम भी ढूंढ़ लेते हैं।
इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में
सुकून के पल कहां मिलते हैं यारों
आज मिले हैं जो पल
उन्हें जी भर जी लेते हैं
थोड़ी सी खुशी हम भी ढूंढ़ लेते हैं।
फुर्सत में अक्सर याद आते थे हमें
बचपन के वो सुहाने दिन
चलो आज एक बार फिर
बचपन को जी लेते हैं
थोड़ी सी खुशी हम भी ढूंढ़ लेते हैं।
ख्वाहिशें जो कभी रह गई थी अधूरी
आज उन्हें पूरी कर लेते हैं
थोड़ी सी खुशी हम भी ढूंढ़ लेते हैं।
शिकायत अक्सर रहती थी उनको हमसे
कहां देते हो मेरे हिस्से का समय हमको
चलो शिकायत उनकी ये भी दूर कर देते हैं
थोड़ी सी खुशी हम भी ढूंढ लेते हैं।
एक अरसा हुए आगोश में
उनकी खोए हुए हमको
चलो आज फिर उन्हें
बाँहों में भर लेते हैं
थोड़ी सी खुशी हम भी ढूंढ़ लेते हैं।

