STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

खुद पर विश्वास रख

खुद पर विश्वास रख

1 min
394

खुद पर तू विश्वास रख 

सीने में कर्म-आग रख 

जीत एक दिन तेरी होगी,

हर आरजू तेरी पूरी होगी,

मंजिल के प्रति तू,


पैरों को सुबह-शाम रख

ख़ुद पर तू विश्वास रख 

सीने में कर्म-आग रख

होगा वो जो तू चाहेगा, 

व्यवहार में तू नम्रता रख

फ़िझुल में मत झुक साखी,


खुद का तू स्वाभिमान रख

समय-समय पे तू खुद को,

शूलों का भी खिताब रख

हार के बाद जीत होगी,


रात के बाद सुबह होगी,

तू हौसला बरकरार रख

खुद को पूनम-चाँद रख

कोई दे तुझको गाली,


तू मत बन कोई मवाली

खुद का दामन साफ रख

शोले में शबनम साथ रख

एक दिन वो खुद रोयेगा,


लबों पे हंसी बरकरार रख

खुद पर तू विश्वास रख

सीने में कर्म-आग रख

जीने का उद्देश्य पूरा होगा,


तू चमकता चाँद-सूरज होगा,

तू खुद का ख़ुद साथ रख

इस बेवफ़ा दुनिया से,

तू मत कोई उम्मीद रख

खुद की ख़ुदी का मान रख

मस्ती-बरात सदा साथ रख।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational