STORYMIRROR

Rohan kumar Danderwal

Inspirational

3  

Rohan kumar Danderwal

Inspirational

ख़त्म कर डालो

ख़त्म कर डालो

1 min
409

तोड़ डालो सभी बेड़ियाँ 

जो तुम्हें क़ैदी बनाती है 

ख़त्म कर डालो उस उम्मीद को

जो तुम्हें यथार्थ से रोकती है 


क्योंकि ऐसी उम्मीद का मर जाना 

दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिया है 

जो तुम्हें अन्दर से खोखला, बंजर

बनाने से रोकती है 


भस्म कर दो वो अतीत के काले पन्ने

जो तुम्हें कुछ नया लिखने, सोचने, करने से

विवश करते है 


हटा डालो आँख की वो काली पट्टी

जो तुम्हें सूरज की रोशनी से वंचित करती है 


क्योंकि ऐसा करने के पश्चात

तुम्हारा होगा एक नया जन्म 

जो तुम्हें ज़िन्दा लाश नहीं

बनने देगा 

जो तुम्हें ख़ुद की रचना करने की

एक नई उमंग देगा 


इसलिए ख़त्म कर डालो उस उम्मीद को

जो तुम्हें यथार्थ से रोकती है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational