STORYMIRROR

Mukesh Kumar Modi

Inspirational

3  

Mukesh Kumar Modi

Inspirational

ख़ुशहाल जीवन

ख़ुशहाल जीवन

1 min
241

देख ले अपने कर्मों को तू कर ले इनका सुधार

सम्पूर्ण सुखी जीवन का यही एकमात्र आधार


जीवन हो बेदाग जब मूल्यवान तभी कहलाता

छोटा सा भी दाग दिखे तो मोल नहीं रह जाता


आत्म दर्शन करके मिटा हर अवगुण का दाग

गीत सारे भूल कर तू गा ले प्रभु स्मृति का राग


तेरे श्रेष्ठ कर्म ही तेरे लिए छत्रछाया बन जाएंगे

मुश्किलें सभी मिटाने में वे साथ तेरा निभाएंगे


कर्म कुशलता जीवन में समृद्धि लेकर आएगी

तेरे संग संग सबका जीवन खुशहाल बनाएगी


*ॐ शांति*


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational