खानी मिल के मलाई है
खानी मिल के मलाई है
काम से कहीं ज्यादा जो हैं करते प्रचार,
वही है सफल नेता सफल वही सरकार।
झूठी - झूठी वाह - वाही है,
किए गए कुछ काम की।
खानी मिल के मलाई है,
गरीब हित के नाम की।
अगर चुना जो उनको मुफ्त में वे जरा सा तुमको देंगे,
भावना त्याग की है उनमें आप बस जोर देकर कहेंगे।
जब है उन्हें चुन ही लिया,
तो बहुत बहुत शुक्रिया ,
फिर जरूरत नहीं आपकी।
खानी मिल के मलाई है ,
गरीब हित के नाम की।
एक हाथ से मुफ्त देकर लूटते दूजे से ही वे रहेंगे,
भान होगा जरा भी न तुमको वे चाल ऐसी चलेंगे।
भ्रम में तुमको होगी खुशी,
बात लगेगी तुमको इंसाफ की।
खानी मिल के मलाई है ,
गरीब हित के नाम की।
नेता सभी प्रजा को तो आपस में लड़ते झगड़ते लगेंगे,
स्वार्थ सिद्धि के प्रस्ताव सारे पास ध्वनिमत से ये करेंगे।
विरले ही हैं सही,
जो शोर करते नहीं,
चिंता करते हैं आपकी।
पहुंचा देते हैं आप तक,
हिस्से की मलाई आपकी।
