STORYMIRROR

Amit Singhal "Aseemit"

Abstract Drama Inspirational

4  

Amit Singhal "Aseemit"

Abstract Drama Inspirational

कदमों के निशान

कदमों के निशान

1 min
238

ये कदमों के निशान खु़द बतायें।

अपने पीछे क्या राज़ छोड़ जायें।


मां लक्ष्मी के कदमों के निशान।

घर में धन वैभव समृद्धि आये।

सुख सम्पदा तो बढ़े ही घर में।

दुकान व्यापार में तरक्की लाये।


परिवार के सभी बड़े बुजुर्गों के।

चरण पड़ें जहां, स्वर्ग बन जाये।

छोटों के लिए हैं तीर्थ के समान।

वे निशान जब पड़े कहलायें।


विवाह के बाद नव वधु के।

गृह प्रवेश की शुभ बेला आये।

कदमों के निशान कहें घर में।

मां लक्ष्मी अवश्य घर आये।


यदि कोई जंगली पशु के।

कदमों के निशान हम पाये।

तो समझो वह पशु निकट।

मन में घनघोर भय समाये।


बिल्ली के कदमों के निशान।

हमेशा से अशुभ गए बताये।

आते जाते बिल्ली राह काटे।

उस राह से न गुज़रा जाये।


ये कदमों के निशान खुद बतायें।

अपने पीछे क्या राज़ छोड़ जायें।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract