STORYMIRROR

Jyoti Verma

Inspirational

3  

Jyoti Verma

Inspirational

कौन कहता है

कौन कहता है

1 min
259

कौन कहता है 

भाषाओं ने 

सीमा में बांधा है ??

अपने दरो-दीवार से 

ऊंचा उठ के तो देखो 

कितने इंसानियत से भरे 

आज भी जहाँ में 

नर और मादा हैं !!!


कौन कहता है 

सीमओं ने 

देशों को बांटा है ??

ज़रा निगाह उठा के 

परिंदों को तो देखो 

इनकी परवाज़ को

कहाँ कोई बाधा है ??


कौन कहता है 

भाषाओं पे 

हक एकाधा है ??

बेलारूस में बैठी 

एक सुश्री अलेसिया 

करे जो काम 

देशी भाषा में कम 

और हिंदी में ज्यादा है

और हम तुम तो है सब 

'हिन्दुस्तान के बाबा '

बोलना पड़े हिंदी में तो 

करे हाय-तौबा "

हाय!! रब्बा


कौन कहता है 

भाषाओं ने 

सीमा में बंधा है ??

ज़रा विदेशों में जा

के तो देखो 

वहां हिंदी दीवाने

कितने ज्यादा हैं !!

मिले न पढ़ने को हिंदी 

तो कैसे किये साधन 

उन्होंने इजाद बैरादा हैं 

"हिंदी "की अमृत

रुपी मिठास 

और सुन्दरता ने 

कैसे लोगो के दिलो को बाँधा है 

कौन कहता है 

भाषाओं ने 

सीमा में बांधा है ??



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational