STORYMIRROR

Atul Sharma

Inspirational

4  

Atul Sharma

Inspirational

कामयाबी

कामयाबी

1 min
288

कामयाबी किसी की दान की हुई दौलत नहीं

यह व्यक्ति द्वारा स्वयं की मेहनत का फल होती है।


 इंसान को आग की लपटों में खुद को झोंकना पड़ता है,

तब जाकर कही से प्राप्त होती है कामयाबी।


किसी हाथ की लकीर के कारण कामयाबी प्राप्त नहीं होती,

कामयाबी उसी हाथ के पसीने की मेहनत होती है।


हर कामयाब इंसान को उसकी मेहनत शिखर तक पहुंचाती है,

क्योंकि कामयाबी ही इंसान को सफल इंसान बनाती है।


कामयाबी किसी के हाथ का दिया हुआ आशीर्वाद नहीं होती,

क्योंकि हर कामयाबी के पीछे इंसान का परिश्रमी हाथ होता है।


नाकाम लोगो की पहचान कामयाबी नहीं हुआ करती मेरे दोस्त,

काम करने वाले इंसान की पहचान ही उसकी कामयाबी हुआ करती है।


व्यक्ति खुद के पसीने से कभी शर्ट गिला करना नहीं चाहता,

वह व्यक्ति खुद को कामयाब करने के लिए शर्ट गिला करता है।


कामयाबी इंसान को फ़्री नही बैठने देती है,

क्योंकि इंसान के पैर के छाले ही उसे कामयाब बनाते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational