STORYMIRROR

Sadhna Mishra

Comedy

3  

Sadhna Mishra

Comedy

जोगीरा सा रा रा रा

जोगीरा सा रा रा रा

1 min
308


होली के हुड़दंग को आतुर जीजा साली।

ममता दीदी पहनकर निकली धारी वाली साड़ी।।

जोगीरा सा रा रा रा''''''''''''''''


होली के मौसम में राजनीति करें खेला।

ममता दीदी के तेवर का रंग बड़ा अलबेला।।

जोगीरा सा रा रा रा''''''''''''''''


होली की मस्ती में हम तो भूले बैर।

पार्टी देखो बदल रहे बन बैठे हैं गैर।।

जोगीरा सा रा रा रा'''''''''''''''''''


शेख हसीना जी से मिलकर खेल नया दिखलाएं।

मोदी जी दीदी के खेलें पर खेला कर आएं।।

जोगीरा सा रा रा रा'''''''''''''''


महामारी कोरोना का मचा देखो आतंक।

चुनावी सभा में जाता ना करें हमें ही तंग।।

जोगीरा सा रा रा रा'''''''''''''''''


घोष बाबू लुंगी पहने बरमूडा की टेर।

दीदी खाई चोट पैर में साड़ी वाला फेर।।

जोगीरा सा रा रा रा''''''''''''''


फांग उत्सव में चढ़े चैता का रंग।

होली के संग चले चुनावी व्यंग।।

जोगीरा सा रा रा रा''''''''''''''''


कोविड नियम धार, करें होली का हुड़दंग।

चुनावी रैली में नहीं कोविड वाली भंग।।

जोगीरा सा रा रा रा''''''''''''''''


मोदी जी समय पर गृहस्थी लेते सम्हाल।

विकास रथ पर होता आरुण उनका भी एक लाल।।

जोगीरा सा रा रा रा''''''''''''''''''


होली है भई बुरा न मानो होली है!!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy