STORYMIRROR

naveen patidar

Romance

4  

naveen patidar

Romance

जिया जाए ना

जिया जाए ना

1 min
375

रोज मिलता हूं तुझसे फिर भी कम लगता है,

एक हफ़्ता तो जैसे एक जनम लगता है,

मुझे हरपल तू साथ चाहिए अब,

ये किश्तों में मिलना तो सितम लगता है। 


जो फासला है दरमियान सहा जाए ना

रहा जाए ना अब रहा जाए ना

कभी तू मर्ज मेरा,कभी मर्ज की दवा है,

तू सोच में मेरी इसकदर बसा है

तेरे ख्याल से सुबह,तेरे ख्वाबों में रातें,

मै खुद हैरान हूं मुझे हुआ क्या है।


गोया कि इश्क़ अब किया जाए ना

जीया जाए नाअब जीया जाए ना

यूं पल पल तड़पना सिखाया है तूने,

अकेले में रोना सिखाया है तूने

तेरा इश्क़ जैसे हो जून की गरमी,

रूह तक को जलना सिखाया है तूने।


जो आंसू मै पी रहा,पीया जाए ना

जीया जाए नाअब जीया जाए ना

यूं जिया जले कि जीया जाए ना 

ना उम्मीद जीने की पर मरा जाए ना

तेरा कल नहीं मै अजीब सितम है,अब तो

तेरा आज भी मुझसे आंख मिलाए ना


जीया जाए नाअब जीया जाए ना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance