STORYMIRROR

सीमा शर्मा सृजिता

Abstract Romance

4  

सीमा शर्मा सृजिता

Abstract Romance

ज़िन्दगी

ज़िन्दगी

1 min
383

मेरा हैरान होना लाज़मी था 

मेरी धड़कनें उससे मिलकर 

काबू में नहीं थी 

एक अजनबी के लिए 

इतनी तड़प 

इतनी बेताबी 

मैंने दिल से पूछा 

दिल बोल पडा़ 


उसने रूह को छुआ है 

नाता है उससे पिछले जन्मों का 

आंखें भी कहां बस में थीं 

बस उसे देखने को बैचेन थीं 

आंखों से कब वह अजनबी 

दिल में उतर गया 

जान न सकी मैं 

शायद यही मुहब्बत होती है


कोई अपना लगने लगता है

इतना अपना 

कि सांसें भी उसके नाम के 

गीत गुनगुनाती हैं 

मैंने जान लिया 

हां ! मुझे मुहब्बत हुई है


उसकी पीठ पर लिखा मैंने 

मुहब्बत और बांध लिया उससे 

जन्मों का बंधन

वो कभी अजनबी था 

आज मेरी जिंदगी है .........


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract