STORYMIRROR

Sonam Kewat

Action Inspirational

4  

Sonam Kewat

Action Inspirational

जिंदगी ने सिखाया बहुत है

जिंदगी ने सिखाया बहुत है

1 min
274

कभी जिंदगी सिखाती बहुत है 

तो कभी जिंदगी दिखाती बहुत है 

सिखाने में वक्त निकल जाता है 

पर वक्त के साथ ये सताती बहुत है 


कभी डटकर सामना करता हूं

कभी गिरते गिरते उठ जाता हूं 

थकता हूं तो कभी हार मान कर 

कुछ पल के लिए रुक जाता हूं 


कभी सोचता हूं कि आखिर 

इस जिंदगी को मुझसे क्या चाहिए

या तो मेहनत रंग नहीं ला रही या 

फिर इसे मुझसे कुछ नया चाहिए 


हिचकिचाता हूं जिंदगी में जल्दी 

कुछ नया कदम उठाता नहीं हूं 

जिंदगी बाहें फैलाकर बुलाती हैं 

लेकिन डर के मारे जाता नहीं हूं 


हंसाया है कभी गले से लगा कर

तो कभी जिंदगी ने रुलाया बहुत है

पर सच ये भी है कि जिंदगी ने मुझे 

आज तक सिखाया बहुत है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action