STORYMIRROR

Vimla Jain

Action Inspirational

4  

Vimla Jain

Action Inspirational

जिंदगी को आमंत्रण

जिंदगी को आमंत्रण

1 min
331

खुशहाल जिंदगी तुझको यह आमंत्रण ईश्वर संग आना।

खुशियों संग स्थाई रह जाना, जिंदगी मेरे घर आना

मेरे घर के बाहर मोहब्बत लिखा है ।

मेरा घर है एक प्यारा सा आशियाना।

तू आके उसकी शोभा बढ़ाना।

ना अतिथि बनके आना।

ना मेहमान बन कर आना, स्थाई घर के सदस्य बन कर आना।

साथ में खुशियों का खजाना लाना ।

जिंदगी मेरे घर आना।

है खुशियों के दरवाजे खुले।

तेरे आगमन से है सबके मन खिले ।

ऐसे ही आकर हम को खुश करे।

हे जिंदगी तू मेरे घर आना।

साथ में भगवान का आशीर्वाद लेते आना।

ए जिंदगी तू मेरे घर आना, मोहब्बत की बरसात बरसाना।

खुशियों की बरसात बरसाना साथ में स्थाई हमारे साथ रह जाना ।

है तहे दिल से स्वागत जिंदगी में तुम्हारा।

ए जिंदगी तुम मेरे घर आना।

मेरे घर के बाहर मोहब्बत लिखा है ।

ताकि तू रास्ता ना भूल जाना। ।

जिंदगी मेरे घर आना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action