STORYMIRROR

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Fantasy Inspirational

4  

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Fantasy Inspirational

जिंदगी कल्पनाओं की उड़ान

जिंदगी कल्पनाओं की उड़ान

1 min
279

जिंदगी हवाई जहाज

ख्वाबों खयालों कल्पना

उड़ानों में उड़ती ।।

खूबसूरत कल्पना लोक

विचरती कभी कल्पना

ख़्वाब खयाल वास्तविकता

वास्तव के रनवे पर चक्कर

काटती एरोड्रम पर रुकती।।

करती कुछ विश्राम ।।


नई सोच नई कल्पना की 

उड़ान उड़ती नए अम्बर की

ऊंचाई का पंख परवाज़।।

उड़ते आकाश में कभी

आशाओं के बादल साफ

निराशाओं का अंधकार।।

डगमगाता खतरे के देता

संकेत कभी संभल जाता

कभी अवनि पर चकनाचूर।।


अवनि से जीवन शुरू

अवनि ही श्मशान कब्रिस्तान

कल्पनाओं ख्वाब की उड़ान

बिखर जाती टुकड़े हज़ार।।

हवाओं में उड़ना इंसानी

जिंदगी फितरत अंदाज़

जिंदगी का जांबाज 

पंख परवाज हवाई जहाज।।

कल्पना लोक में उड़ते 

समय मौसम खराब

तमाम खतरे तमाम 

फिर भी बेफिक्र लड़ता

जीवन की कल्पनाओं की

उड़ान भरता जिंदगी में

इंसान।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Fantasy