ज़िंदगी के ज़ायके पल में बदल जाते हैं,
ज़िंदगी के ज़ायके पल में बदल जाते हैं,
ज़िंदगी के ज़ायके पल में बदल जाते हैं,
गुरूर में इंसान इंसानियत भूल जाते हैं।
वो दिखाते है दोस्ती नामवालो से बढ़ाकर,
गुरूर के रथ में अपनों को छोड़ जाते हैं।
प्रीत के चिऱागों को अनदेखा करते है,
गुरूर के साये भी बद़मिजाज़ हो जाते है।
पंख लगते ही जमीं से बेगाने हो जाते हैं,
बरसकर आसमां भी धरती में मिले जाते हैं।
तरसती है एक छोटी जिन्द़गी रोशनी के लिए,
वो महफ़िल की शमा बनकर गुरूर दिखाते हैं।
सजाते हैं अपनी कश्ती नाम वालों के नाम से,
अपनों की पतवार किनारे पर ही छोड़ जाते हैं।
गुरूर की पतवार लिए भूल जाते हैं,
वक्त की लहरों पर तूफान आया करते हैं।
ना परखो चंद पैसों से तुम रंग उनका,
मेहनत के रंग से गुरूर के अक्स बदरंग हुए जाते हैं।
नींद में गुरूर की इंसान को नहीं दिखते इंसान,
उजले ख्वाबों के तकिए सर से फिसल जाते हैं।
दंभ की सीढ़ियों पर दिमाग चढ़े जाते हैं,
गुरूर में अंधे होकर कदम लड़खड़ाते हैं।
जब जज्बात गुरूर में हद से गुजर जाते हैं,
इंसान खुद ब खुद अर्श से फर्श पर आ जाते हैं।
-शुभ्रा
