STORYMIRROR

Ramashankar Roy 'शंकर केहरी'

Abstract Inspirational

4  

Ramashankar Roy 'शंकर केहरी'

Abstract Inspirational

जिंदगी का बैलेंस शीट

जिंदगी का बैलेंस शीट

1 min
257

जिंदगी का बैलेंस शीट

धन अर्जित करना पड़ता है

समय का सदुपयोग करना पड़ता है

भविष्य को संवारना पड़ता है

खूबसूरती को यत्न से संभालना पड़ता है


भगवान को सिर्फ मन से याद करना पड़ता है

वह प्रतिपल के कर्मों का बैलेंस शीट बनाता है

जिंदगी के बैलेंस शीट में

ब्रॉट फॉरवर्ड अज्ञात

कैरी फॉरवर्ड कर्मजात

वर्तमान ब्रॉट फॉरवर्ड का नतीजा होता

भविष्य कैरी फॉरवर्ड का नतीजा होगा !!


अतः समृद्ध और सफल बैलेंस शीट के लिए

समर्पण भावसे ,सभी इंद्रियों से

वही करो जो उनको पसंद हो

फिर आपको जो मिलेगा

आपकी चाहत का नहीं 

आपकी जरूरत का होगा

भगवान कभी गैरजरूरी काम नहीं करते

भगवान कभी जरूरी काम नहीं लटकाते।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract