STORYMIRROR

Sonam Kewat

Inspirational

4  

Sonam Kewat

Inspirational

जिंदगी चल रही है चलने दो

जिंदगी चल रही है चलने दो

1 min
228

जरूरी नहीं जो सब करें 

तुम भी उसी पर गौर करो 

हटकर दुनिया की बातों से

तुम कोशिश कुछ और करो! 


वह कठोर वचन सुनाएं तो 

तुम मधुर वाणी में आ जाओ 

वो अगर आपे से खो जाए तो

तुम वहां से हट जाओ !


सब के मुंह लगना जरूरी नहीं 

तुम सब को समझ नहीं सकते 

सुलझना नहीं आता तुम्हें तो 

बिना मतलब उलझ नहीं सकते !


वो वैसे ही रहेंगे बदलेंगे नहीं 

जिनमें अक्सर अकड़ होती हैं 

समझदार हमेशा मौन रहता है 

उन्हें जिंदगी की पकड़ होती है! 


तुम्हारी जिंदगी तुम्हारे हाथों में है 

लोगों को काबू मत करने दो 

तुम सच्चाई का साथ देते रहो 

बाकी जिंदगी चल रही है चलने दो!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational