जीवन पथ
जीवन पथ
कांटों से भरा पथ है
विपदा भरा प्राण है,
निस्वार्थ का मार्ग है
बढते आगे जाना है।१।
बाधाएं आयेंगे पथ में
चिंतित करेंगे प्राण में,
डरना है नहीं पथ में
बैचेन ना हो कर्म में।२।
कष्ट में डरना नहीं
चिंतित होना ही नहीं,
जीवन भी तेरा नहीं
पीछे हीं मुडना नहीं।३।
कर्म पथ तेरा धर्म
सत्यपथ तेरा धर्म,
जन के कल्याण धर्म
साहस दिखाना धर्म।४।
कुछ नहीं अपनाना
कर्त्तव्य पथ चलना
प्रभु ध्यान में रहना
दृढ़ संकल्प करना।५।
डर नहीं मत कभी
पीछे नहीं देखो कभी,
जो होना है होगा सभी
घबडाना नहीं कभी।६।
कांटों से भरा पथ है
विपदा भरा प्राण है,
निस्वार्थ का मार्ग है
बढते आगे जाना है।७।
