STORYMIRROR

Pinki Khandelwal

Inspirational

4  

Pinki Khandelwal

Inspirational

जीवन की सरल खुशियां...।

जीवन की सरल खुशियां...।

2 mins
224

सोचती हूं जब कभी भी आखिर खुशियां क्या है?

तो विचार आता मन में,

रहने को घर हो, खाने को भोजन हो,

 और पहनने को वस्त्र हो परिवार का साथ हो,

 जीवनसाथी का हाथ में हाथ हो,

 बच्चे खुश रहे कामयाब बने तरक्की करते रहे,

 बस और क्या ही चाहिए हमें जीवन में,


लेकिन हम,

भूल जाते उन लोगों को जिसकी वजह से खुशियां आईं,

आज हम जहां हैं जिस मुकाम पर वहां कौन हमें लाया,

किसने हमारी सलामती के लिए व्रत उपवास रखें,

कौन थे वो,

 जिन्होंने हमें कामयाब बनाने के लिए परिश्रम किया,

 हमारे खातिर अपनी सारी खुशियों को भुला दिया,


अरे इंसान! जिंदगी बहुत छोटी है,

और उसमें खुश होने की वजह ढूंढो,

जिन्होंने खुशियां दी उनको खुश रखो,

उन्हें भी अपनी खुशियों का भागीदार बनाओ,

आपके पास सबकुछ है तो लोगों में खुशियां बांटों,

किसी की खुशी का कारण बनो,

किसी को खुश रहने की वजह दे दो,

किसी के लिए कभी कुछ करने की कोशिश करो,

किसी को अपना मानकर देखो,

किसी को अपनी खुशियों में शामिल करके देखो,

तुम्हें जिंदगी जीने का नया तरीका मिलेगा,

जिंदगी जीने की नयी वजह मिलेगी,

जिंदगी में कुछ करने का मौका मिलेगा,

कभी किसी के लिए कुछ करने पर जो खुशी तुम्हें मिलेगी,

वो लाखों दौलत शोहरत से बढ़कर होगी,


क्योंकि बेशक सबकुछ होगा तुम्हारे पास पर,

खुशियां बांटने के लिए कोई भी नहीं होगा,

फिर क्या फायदा ऐसी शान शौकत का,

जो तुम्हें अपनों की खुशियों में शामिल होने का मौका न दें,

क्या फायदा ऐसी जिंदगी का जिसमें तुम्हारे साथ कोई न हो,

पैसा क्षण भर की खुशियां दे सकता है,

पर अपनों का साथ अपनों का प्यार तुम्हें,

जीवन भर की खुशियां देगा,

बेशक कम आमदनी होगी,

पर फिर भी सब खुशी खुशी साथ रहेंगे,


इसलिए एक बात याद रखना,

 छोटी छोटी खुशियों में अपनी खुशी ढूंढो,

क्यों बड़ी बड़ी खुशियों को पाने की जिद्द में,

तुम जीवन की छोटी छोटी खुशियों को जीना भूल जाते हो।

 

 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational