STORYMIRROR

मिली साहा

Abstract Inspirational

4  

मिली साहा

Abstract Inspirational

जीवन का महत्व

जीवन का महत्व

1 min
221

जीवन की ही जय है क्यों करता मृत्यु का भय है,

समय चक्र के साथ हम सब को चलना पड़ता है,

जीवन पथ पे आगे बढ़ना ही जीवन की सुंदरता है,

ईश्वर का वरदान है यह कर्मों से बनता,बिगड़ता है,


जो जीवन के हर पहलू को स्वीकार कर जीता है,

वही वास्तव में जीवन जीने का आनंद ले पाता है,

द्वेष, दम्भ की भावना जब मन से निकाल देते हैं,

तो हृदय की प्रसन्नता जीवन का सार बन जाता है,


प्रत्येक प्राणी एक उद्देश्य लेकर ही धरा पर आता है,

स्वर्ण होता उसका नसीब जो मानव जीवन पाता है,

विनम्रता से स्वयं के साथ समाज का उत्थान करना,

वास्तव में यही हमारे जीवन का सही मूल्य होता है,


एक सीमित समय के लिए सभी का जीवन होता है,

अपने कर्मों से ही इसे खूबसूरत बनाया जा सकता है,

खुद के लिए नहीं औरों के लिए जीना,जीवन होता है,

व्यर्थ ना गंवाओ इसको यह बड़ा ही अनमोल होता है,


जिसने जीवन पाया है वो एक दिन मृत्यु भी पाता है,

जो अच्छे कर्म करता वो मर कर भी जीवित रहता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract