STORYMIRROR

Pratibha Mahi

Drama Romance Action

4  

Pratibha Mahi

Drama Romance Action

जी करे जब भी तुम पास आया करो

जी करे जब भी तुम पास आया करो

1 min
117

जी करे जब भी तुम पास आया करो

सेज उल्फ़त से मेरी सजाया करो


जब भी तन्हाई आकर के घेरे मुझे 

पास आकर गले से लगाया करो


मेरा दामन खुला है तुम्हारे लिए

तुम कभी तो आ इसमें समाया करो


जी मचलता है चूमूँ तेरा गुलबदन

रूबरू होके ज़न्नत दिखाया करो


हम तो तेरे हैं 'माही' सदा के लिए

अब न हरदम हमें आज़माया करो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama