जब हम जब तुम
जब हम जब तुम
जब हम आते हैं,तब तुम नही आते
जब तुम आते हो,तब हम नही आते
न जाने होगी कैसे अब हमारी बातें
न जाने कब देंगे हम तुम्हें प्यार की सौगातें
हम तुम्हें चाहते हैं,पर तुम नही चाहते
जब हम.......
हो सकता है तुम प्यार का पहला कदम बढ़ाओ
हो सकता है तुम हमें अपने करीब लाओ
जब पास तुम आते हो,तब हम पास नही आते
जब हम........
मैंने तेरा नाम लिया, तुझको ही याद किया
हर गली-मोहल्ले, चौबारे पे तेरा इंतजार किया
हम तुम्हें जानते हैं, पर तुम हमें नहीं पहचानते
जब हम....

