STORYMIRROR

Neha Dhama

Romance

3  

Neha Dhama

Romance

इतना प्यार करूं तुझे

इतना प्यार करूं तुझे

1 min
150


इतना प्यार करू तुझे

ये जहां भूला दूंगा

तेरी सांसो की खुशबू

मेरी सांसो तक आती है

लगी अगन तन बदन में

तेरी याद कितना सताती है

चाहा है इस कदर

जिस्म से रूह तक

उम्र भर तुझे ही चाहूंगा

इतना प्यार ........


तोड़ कर जमाने

भर की बंदिशें

चुरा कर लें जाऊंगा

चमक जाऊँ सितारा सा

तेरे माथे की बिंदिया बनू

सुलझा दूँ तेरी जुल्फों को

आईना बन जाऊंगा

इतना प्यार......


रूठे जब जब तू

नेह से मैं तुझे मनाऊंगा

हाथों में लेकर हाथ

दिल के सारे जज्बात

तुझे बताऊंगा

जमाने भर की खुशियों

से तेरा दामन भर दूंगा

इतना प्यार......


लेकर बाहों में तुझे

इतना मैं प्यार करु

सागर सी गहरी आँखों में

डूब ही जाऊंगा

संग संग तेरे मैं जियूं

तेरे संग मर जाऊंगा

इतना प्यार करूं तुझे

ये जहां भूला दूंगा ।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance