STORYMIRROR

Kumar Kishan

Romance

3  

Kumar Kishan

Romance

इस रिश्ते का क्या नाम दूँ?

इस रिश्ते का क्या नाम दूँ?

1 min
548

ये रिश्ते जो तुमसे बंधे हुए है

जो गंगा सी पावन है

जिसमे मधु सा मिठास है

और जो प्रकृति सा खूबसूरत है

जो अनायास ही सही तुमसे

जुड़ गए है तुम्ही बताओ

मेरी प्रियतमा इस रिश्ते

का क्या नाम दूँ?


दुनिया चाहे कुछ भी कहे

हमारे रिश्ते को लेकर

चर्चाएं बाजारों में खूब

होते रहे हमारे रिश्ते को लेकर

मुझे इसकी परवाह है ही नहीं

क्योंकि, मैं जानता हूँ और

तुम भी समझती हो

हमारा रिश्ता अपवित्र है ही नहीं

फिर भी, तुम्ही बताओ मेरी

प्रियतमा इस रिश्ते का क्या नाम दूँ?


खैर जाने भी दो

अब यह रिश्ता जो कायम

हो गया है हम दोनों के बीच

एक अनकहा फसाना

बन गया है हम दोनों के बीच

कभी-कभी सोचता हूँ,शायद

इसे ही प्यार का रिश्ता कहते है

जो हमारे बीच अटूट बंधन

के रूप में बंधा हुआ है

फिर भी, तुम्ही बताओ मेरी प्रियतमा

इस रिश्ते का क्या नाम दूँ?



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance