STORYMIRROR

Nitu Rathore Rathore

Romance

4  

Nitu Rathore Rathore

Romance

इंतजार क्या कीजै

इंतजार क्या कीजै

1 min
348

यूँ ज़िन्दगी भर किश्तों में प्यार क्या कीजै

जहाँ बंदिशें लगे इज़हार क्या कीजै।


जलाने वाले हो चिराग़ ,घर जला ही देगें

चिरागों पे ऐसे तुम एतबार क्या कीजै।


रहेंगे साथ तो पल खुशियों के आएंगे

ओ मेरे यार है प्यार बेशुमार क्या कीजै।


ये दिल नहीं अब चीज खेलने की ख्याल रखो

ग़मो में अपनी किसी को शुमार क्या कीजै।


मुझे मिला है मेरा प्यार ख़ुशनसीबी मेरी

हैं अब बहार "नीतू" इंतजार क्या कीजै।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance