इंसान और भगवान
इंसान और भगवान
सुरंग में फंसी पड़ी थी
मजदूरों की जान
सत्रह दिन बाद मिला
उनको जीवन दान
जिसके लिये चलाया गया
एक बड़ा अभियान
बड़ी बड़ी मशीनों ने किया
अपना काम
सब कुछ प्रयास लग रहा था
हों रहे हैं नाकाम
आखिर में चूहों द्वारा
अपने बिल को खोदने के
तरीके ने किया ये काम महान
सभी मजदूरों को सुरक्षित
निकाल कर बचावकर्मियों
ने किया ये अद्भुत काम
धन्यवाद के पात्र हैं
सभी वो इंसान
के रूप में भगवान
ऐसे ही साक्षात् होते हैं भगवान
जो देते हैं जीवनदान
जिनके कारण संभव हो सका
ये काम महान
"दीप" उन सब का करता शुक्रिया
ओर देता शुभकामना
उन सभी को जिनको
जिनकी वजह से मिला जीवनदान
आज सत्रह दिन में
सफल हुआ ये बचाव अभियान
मेरा भारत महान
