STORYMIRROR

Mukesh Bissa

Inspirational

4  

Mukesh Bissa

Inspirational

कोशिश नहीं करते

कोशिश नहीं करते

1 min
264

आओ जिंदगी को जीते हैं हम

ऊलझने की कोशिश नहीं करते


हसीन ख्वाबों के सहारे रहते हैं हम

ज्यादा समझने की कोशिश नही करते


समय की अविरल धारा के संग चलते हैं हम

धारा के बहाव रोकने की कोशिश नही करते


घुटन भरे माहौल में मंजिल को देखते हैं हम

अंतर्मुखी बनने की कोशिश नही करते


उहापोह की स्थिति को विराम देते हैं हम

काबिलियत से ऊपर लड़ने की कोशिश नही करते


जो हाथ में नहीं समय पर छोड़ देते हैं हम

हर गुत्थी हल करने की कोशिश नहीं करते


जो पा लिया उसे मुकद्दर मान लेते हैं हम

 जो चैन छीन ले उसे पाने की कोशिश नहीं करते


सफर ए जिंदगी में जो खूबसूरत पाते हैं हम

उसे औरों पर लुटाने की कोशिश नहीं करते।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational