STORYMIRROR

संजय असवाल "नूतन"

Abstract Inspirational Children

4  

संजय असवाल "नूतन"

Abstract Inspirational Children

इंद्रधनुष के निराले रंग...

इंद्रधनुष के निराले रंग...

1 min
11

वर्षा थमते आसमान में

क्षितिज से निकला इंद्रधनुष

सात रंगों से सजता नभ में

रंग बिरंगी इंद्रधनुष ।


नन्ही नन्ही जल बूंदों से

देखो बना है इंद्रधनुष

सबके मन को भाता है

सतरंगी ये इंद्रधनुष।।


इंद्रधनुष का लाल रंग बच्चों

उत्साह, शक्ति को है बतलाता

नारंगी रंग दे खुशी, सफलता 

और शालीनता का पाठ पढ़ाता।


पीला रंग ज्ञान, विद्या और

आत्मविश्वास का परिचय देता है

हरा रंग समृद्धि, स्फूर्ति और

मन में दया का भाव भर देता है।।


नीला रंग बल, वीरता और

शौर्य, पराक्रम को दर्शाता है 

जामुनी रंग निडरता, वफादारी में

सबको कायल करता है।


बैंगनी रंग विवेक, त्याग और

ध्यान में मन लगाता है

इन रंगों की छटा देख कर

प्रकृति का रोम रोम खिल जाता है।।


सतरंगी रंगों के इस मेल में

दिल बचपन में खोने लगता है

वर्षा संग नील गगन में 

इंद्रधनुष संग झूलने लगता है ।


कुदरत संग इन नजारों ने

सब पर जादू कर डाला

बचपन की यादों को फिर से

इंद्रधनुषी रंगों ने भर डाला।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract