STORYMIRROR

Sarika Jinturkar

Inspirational

4  

Sarika Jinturkar

Inspirational

इंडिया नहीं भारत बोलो

इंडिया नहीं भारत बोलो

2 mins
777

हमारी भारतीय संस्कृति 

है बड़ी महान 

विविधता में एकता ही 

है हमारी शान  

माता पिता का दर्जा है गुरु समान  


विश्व में एक मात्र 

देश हमारा ऐसा है

जिसके साथ माँ लगता है 

इसलिये हमें भारत माँ का 

अपनी भारतीय संस्कृति का जतन और संवर्धन करना है  

अपनी संस्कृति हमेशा अपनाओ

 देश और धर्म बचाओ

 देश के लिये थोड़ा सा प्यार जताओ

 इंडिया नहीं भारत बोलो...


विविधता में एकता पिरोने का 

काम करती है मातृ भाषा 

अपने विचार और भावनाओं को प्रगट करने 

का जरिया होती है मातृभाषा

दिलों को जोड़ कर अपनों को मिला देती है मातृभाषा  

हमारी शान और पहचान होती है मातृभाषा

फिर इसका महत्व कोई कहाँ समझ पाता है ....?

जिसे देखो उसे... वह अंग्रेजी बोलना चाहता है  

कृपया अपनी मातृभाषा का महत्व समझो

गैर भाषा के चक्कर में अपनी मातृभाषा को न भूलो  

अपने देश के लिये थोड़ा सा प्यार जताओ 

इंडिया नहीं भारत बोलो


 खुद जागो और सबको जगाओ

 जिम्मेदार नागरिक बनने की और अपना एक कदम आगे बढ़ाओ

अकेले ना सही जिम्मेदार लोगों 

की एक नयी शृंखला बनाओ 

अपना पर्यावरण गंदगी और प्रदूषण से मुक्त करवाओ

 एक जूट होकर अपने देश में बदलाव लाओ

 देश के लिए थोड़ा सा प्यार जताओ

 इंडिया नहीं भारत बोलो  


पशु-प्राणी को कष्ट देखकर कभी

सुखी नहीं रह पाओगे इसलिये उनके प्रति प्यार जताओ  

वक्त अभी भी संभल जाओ

सही मार्ग पर आकर अहिंसा का धर्म अपनाओ  

देश के लिए थोड़ा सा प्यार जताओ 

इंडिया नहीं भारत बोलो  


हाथ से जो बना हो, 

या किसी गरीब

व्यक्ति से जो लिया हो 

जिसमें स्नेह भरा हो वह स्वदेशी वस्तु अपनाओ

अब तो देश का कुछ भला चाहो  

अपने अन्दर स्वदेश प्रेम की तरह 

स्वदेशी वस्तु के प्रति प्रेम जताओ  

विदेशी वस्तुओं का करो बहिष्कार  

स्वदेशी अपनाओ और 

अपना देश बचाओ  

वक्ते है अभी भी अपने सोच को थोड़ा आगे बढ़ाओ

खुद जागो और सबको जगाओ

इंडिया नहीं भारत बोलो..


 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational