STORYMIRROR

Sarika Jinturkar

Others

3  

Sarika Jinturkar

Others

जाने कब हम...

जाने कब हम...

1 min
736

 जाने कब हम इतने बड़े हो गये,

 कभी पहली बार स्कूल

 जाने में डर लगता था

 आज मिलते ही दोस्त 

बन जाते है..


 कभी माँ-पापा की हर बात सच्ची लगती थी

 आज उनसे ही हर पल झूठ बोलते है  


परियों की कहानी की

 जगह आज कल रात को

 फोन पे दोस्तों की बाते सुनना ज्यादा अच्छा लगता है


 पहले फस्ट आने के लिए 

पूरे साल पढ़ते थे 

आज पास होने को तरसते है  

कार्टून की जगह अब रियालिटी शो हमें अच्छे लगते है  


कभी छोटी सी चोट 

लगने पे इतना रोते थे 

आज दिल टूट जाता है 

फिर भी संभल जाते है  


पहिले दोस्त बस साथ 

होने तक याद रहते थे 

आज वही दोस्त  

जान से ज्यादा प्यारे लगते है  


जाने कब हम इतने बड़े हो गये  

कोई टूटे तो उसे सजाना और कोई रुठे तो उसे मनाने चले..



Rate this content
Log in