STORYMIRROR

इन लहजों ने कुछ तो छिपा रखा

इन लहजों ने कुछ तो छिपा रखा

1 min
343


इन लहजों ने कुछ तो छिपा रखा है

कहीं आँधी कहीं तूफाँ उठा रखा है।


आँखों के दरीचे में काश्मीर दिखे है

हर अँगड़ाई में बहार बिछा रखा है।


हुस्न का मजाल तो अब समझ में आया

दिल्ली कभी पंजाब जगा रखा है।


तुम्हारे नाम की जिरह शुरू हुई जैसे ही

दोनों सदनों ने हंगामा मचा रखा है।


जिस्म कहीं और शुमार होता ही नहीं

तूने सचमुच खुदा ही दिखा रखा है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama